Home Uncategorized इंदौर में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही, टीआई राहुल राजपूत सस्पेंड
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही, टीआई राहुल राजपूत सस्पेंड

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। बापट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी टीआई राहुल राजपूत को दी गई थी, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। इस गंभीर चूक को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राहुल राजपूत वर्तमान में ट्रैफिक विभाग में पदस्थ थे। यह पहली बार नहीं है जब उनके खिलाफ कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी द्वारकापुरी थाने में पदस्थापना के दौरान कार्य में लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर उन्हें निलंबित किया जा चुका है। पुलिस महकमे में वीआईपी ड्यूटी को लेकर पहले से ही सख्त निर्देश जारी रहते हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023482
Total Users : 23482

Related Articles