Home ताज़ा ख़बर भारत पेट्रोलियम के लॉयल्टी वॉलेट में फर्जी रिचार्ज, ऑडिट में खुला करोड़ों का खेल
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

भारत पेट्रोलियम के लॉयल्टी वॉलेट में फर्जी रिचार्ज, ऑडिट में खुला करोड़ों का खेल

भारत पेट्रोलियम के लॉयल्टी एप्लीकेशन में तकनीकी सेंध लगाकर इंदौर के सात रईस जालसाजों ने साढ़े पाँच करोड़ रुपये से अधिक का गबन कर लिया। यह मामला क्षिप्रा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसने पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। आरोपियों ने स्मार्ट फ्लिट लॉयल्टी ऐप के सिस्टम में ऐसी हेराफेरी की कि बिना किसी बैंकिंग ट्रांजेक्शन के उनके डिजिटल वॉलेट में करोड़ों रुपये जमा हो गए।

31 मार्च 2023 से शुरू हुए इस खेल का खुलासा तब हुआ जब नवी मुंबई निवासी और वर्तमान में इंदौर में कार्यरत BPCL अधिकारी विक्रांत हाटे ने शिकायत दर्ज कराई। ऑडिट के दौरान कंपनी को भारी गड़बड़ी का पता चला और सातों ग्राहकों को नोटिस जारी कर गलत तरीके से आई राशि लौटाने को कहा गया। लेकिन आरोपियों ने रकम वापस करने से साफ इनकार कर दिया और बेईमानी की नीयत से पूरी राशि हड़प ली।

क्षिप्रा पुलिस ने अब इन सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, BPCL ने पूरे देशभर में 1093 लोगों को चिन्हित किया है जिन्होंने कंपनी के साथ कुल 129 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यह मामला न केवल कॉर्पोरेट जगत बल्कि डिजिटल सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा सबक बनकर सामने आया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031534
Total Users : 31534

Related Articles