Home ताज़ा ख़बर राजेंद्र नगर क्षेत्र में चोरी हुई बोलेरो कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

राजेंद्र नगर क्षेत्र में चोरी हुई बोलेरो कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में वाहन चोरी की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं और पुलिस भी इन अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो कार को पुलिस ने आरोपी सहित बरामद कर लिया है।

संदीप नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बोलेरो ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने विनोद नामक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बोलेरो को कपड़ों से ढककर राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही छुपा रखा था और उसे ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बोलेरो को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles