Home एक्टिव आईडीए की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच शुरू, सहकारिता अधिकारियों को नोटिस
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

आईडीए की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच शुरू, सहकारिता अधिकारियों को नोटिस

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 में शामिल 13 सोसायटियों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच का जिम्मा अपर कलेक्टर आईएएस पंवार नवीन विजय को दिया है। जांच अधिकारी ने सभी की ऑडिट रिपोर्ट तलब की हैं।

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 171 में शामिल सोसायटियों की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। इन सोसायटियों को स्कीम से मुक्त किया जाना है। इसके लिए ये 5.89 करोड़ की राशि दिसंबर 2024 में ही आईडीए को जमा करा चुकी हैं। लेकिन मामला फंसा हुआ है। अब सोसायटियों के ऑडिट और वरिष्ठता सूची को लेकर जांच कराई जा रही है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर पंवार नवीन विजय को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच अधिकारी ने गुरुवार, 20 अगस्त को कलेक्ट्रेट में सभी सोसायटियों के अध्यक्षों और प्रशासकों की बैठक बुलाई। इसमें सामने आया कि केवल चार संस्थाओं को छोड़कर बाकी के ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सदस्यों की वरिष्ठता सूची भी अपडेट करने के लिए कहा है।

ये 13 संस्थाएं, 6000 सदस्य हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031508
Total Users : 31508

Related Articles