
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के पास अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर एरोड्रम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से इतना बढ़ा और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।






Total Users : 31547
Leave a comment