नेपालपुर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंदिरा भवन ट्रेनिंग लेने पहुंचे विपिन वानखेड़े को दिल्ली में अपने विरोध का सामना करना पड़ा इस विरोध की चिंगारी इंदौर से लेकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है। गांव के नेता पैराशूट नेता को अपना जिला अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। जिसको लेकर देपालपुर और सांवेर में जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुए लगातार पुतले दहन किए गए, जब बड़े नेताओं के कानों में आवाज नहीं पहुंची तो देपालपुर सांवेर के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश प्रभारी और संगठन प्रभारी ने आश्वस्त किया था कि 7 दिनों में इसकी रिपोर्ट बुलवाकर जिला
अध्यक्ष पर जो नियुक्ति हुई, उस पर निराकरण किया जाएगा। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौन धारण कर बैठे हैं।





Total Users : 23530
Leave a comment