Home अन्य सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन एक बार फिर सुर्खियों में
अन्य

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन एक बार फिर सुर्खियों में

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी पर भागीरथपुरा के दूषित पानी कांड को लेकर तीखा हमला बोला है। जतिन ने मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों के अपने ‘ट्रैवल व्लॉग’ को साझा करते हुए एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सांसद और उनके सहयोगियों के खिलाफ कई अपशब्द कहे हैं।

वी ओ – रील में जतिन ने दावा किया कि इंदौर में ठहरने के दौरान उनकी सांसद से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाया। जतिन के मुताबिक, उन्होंने सांसद को यह कहते सुना कि कुछ कीड़े-मकौड़े जैसी मौतें होने से क्या फर्क पड़ता है, तुम्हारे लिए मिनरल वॉटर का इंतज़ाम कर देंगे। इसी कथित टिप्पणी पर भड़ककर जतिन ने वीडियो में सांसद और उनके साथ मौजूद सहयोगियों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। रील पोस्ट होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के समर्थक जतिन की इस अभद्र टिप्पणी से बेहद नाराज़ नजर हैं। कई समर्थकों ने इसे सांसद के सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए जतिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, भागीरथपुरा के दूषित पानी कांड में 20 से अधिक मौतों के बाद राजनीति लगातार गर्म है। ऐसे में इन्फ्लुएंसर जतिन का यह वीडियो विवाद को और भड़का रहा है। भाजपा समर्थक इसे ‘‘
लोकप्रिय नेता पर जानबूझकर किया गया हमला’ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे ‘‘जनता के दर्द को लेकर उठाई गई कड़ी आवाज’’ मान रहे हैं। फिलहाल, इंस्टाग्राम पर जतिन की यह रील वायरल हो चुकी है और इंदौर की राजनीतिक हलचल में नया तूफान खड़ा कर दिया है।

एक्सटेंशन – विवादित वीडियो

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles

अन्यएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रौद्योगिकीराजनीति

सोशल मीडिया पर 80 के दशक का छाया खुमार

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों...