Home Uncategorized इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरी इलाके में कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया
Uncategorized

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरी इलाके में कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुरी इलाके में कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। बदमाशों ने देवनारायण सैंडविच की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ठेला पलट दिया और आसपास खड़ी गाड़ियों के कांच भी तोड़ दिए। अचानक हुई इस तोड़फोड़ से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वी ओ – दरअसल यह पूरा घटनाक्रम दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं, जिससे लोगों में आक्रोश भी बढ़ गया है।पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है। भंवरकुआं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – आनंद कलादगी — डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles