इंदौर संकेत प्रतिनिधि
इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनता पर इन दिनों अस्सी के दशक का खुमार छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर चल रहे रेट्रो ट्रेंड को नेताओं ने हाथोंहाथ लिया है और अस्सी के दशक की स्टाइल वाली तस्वीरें पोस्ट करने की होड़ मच गई है। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में भाजपा के नेता आगे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने फिलहाल इस ट्रेंड से दूरी बना रखी है।
मंत्री विजयवर्गीय, भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, जीतू जिराती सहित कई नेता अपनी 80 के दशक वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एआई की मदद से नेता अस्सी के दशक की स्टाइल, माहौल और लुक वाली तस्वीरें तैयार करवा रहे हैं और उन्हें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं। किसी तस्वीर में नेता ढीली-ढाली जैकेट में नजर आ रहे हैं तो कोई काले चश्मे में पुराने जमाने के हीरो वाला अंदाज दिखा रहा है।
दरअसल, 65 से 68 साल की उम्र पार कर चुके कई नेताओं की राजनीति अस्सी के दशक में शुरू हुई थी। यही वजह है कि इस ट्रेंड से उनका जुड़ाव कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। एआई ने नेताओं के साथ-साथ जनता को भी अपने पुराने दौर को नए अंदाज में याद करने का मौका दे दिया है। चैटजीपीटी ने भी अस्सी के दशक की थीम वाला प्रॉम्प्ट तैयार करने का विकल्प दे दिया है। इसके अलावा गूगल जेमिनी और दूसरे एआई टूल के जरिए भी नेता अपने पुराने दौर की झलक सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं।
अपनी तस्वीरों को रेट्रो लुक देना खतरनाक हो सकता है?
अपनी फोटो को 80-90 के दशक का ‘रेट्रो लुक’ फेसबुक पर कल से यह ट्रेंड चल रहा है। अपने कई मित्रों को ऐसी तस्वीर लगाकर इतराते हम लगातार अपनी फीड में देख रहे हैं। सबसे पहले एआई हमारा बायोमेट्रिक डेटा हमारे द्वारा ही दिए ओरिजनल हाई रिजाल्यूशन फोटो से निकालता है। इस डेटा से आपके चेहरे की बनावट, आंख, नाक, कान और चेहरे की विशिष्ट पहचान जैसे तिल और स्किन की अन्य सभी विशेषताएं पता चल जाती हैं, कंपनियां इन तस्वीरों का उपयोग अपने एआई मॉडल और फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) को बेहतर बनाने के लिए करती हैं। आपके डिवाइस की जानकारी अपडेट हो जाती है। आपका आईपी एड्रेस, फोन नंबर, फोन का मॉडल और किस कंपनी का इंटरनेट डेटा आप यूज कर रहे हैं, सब रिफ्रेश हो जाता है।





Total Users : 31442
Leave a comment