आशीष शिन्दे 9644630000
*प्लांट पर ही होगी मटेरियल की क्वालिटी जांच, निगम इंजीनियर होंगे नियुक्त*
निगम के अनुबंधित एजेंसी के प्लांट पर नियुक्त होंगे निगम के इंजीनियर जो क्वालिटी चेक कर ही मटेरियल साइड पर भेजेंगे
प्लांट पर ही क्वालिटी चेक हो ताकि पेचवर्क डामरीकरण कार्य की क्वालिटी बेहतर हो -आयुक्त
जय बजरंग स्टोन क्रशर अनंत अग्रवाल एजेंसी के डामर प्लांट से मटेरियल चुरी का लिया सैंपल – क्वालिटी ठीक नहीं होने पर पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश
जय बजरंग स्टोन क्रशर एजेंसी की चूरी में डस्ट अधिक होने से मटेरियल उपयोग नहीं करने के दिए निर्देश
इंदौर दिनांक 12 अक्टूबर 2025। आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आज प्रातः काल वर्षा काल के दौरान शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार हेतु निगम के अनुबंधित एजेन्सी, कांट्रेक्टर से पेचवर्क का कार्य कराया जाने के क्रम में बेटमा के आगे ग्राम धुनेरी के पास देपालपुर रोड बेटमा पर श्री राजेंद्र कुमार मंत्री एवं श्री अनंत अग्रवाल के जय बजरंग स्टोन क्रेशर डामर प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अर्थ जैन,श्री अभय राजनगांवकर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्री यादव द्वारा ग्राम धुनेरी, बेटमा स्थित प्लांट निरीक्षण के दौरान पेचवर्क/डामरीकरण में उपयोग में आने वाली हॉट मिक्स मटेरियल की गुणवत्ता मानक अनुसार सुनिश्चित करने हेतु निगम के इंजीनियर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए जो डामर प्लांट पर ही क्वालिटी चेक करेंगे । निगम के इंजीनियर प्लांट पर नियुक्त होंगे जो साइड पर ही क्वालिटी चेक करेंगे क्वालिटी अच्छी होने के बाद ही प्लांट से माल साइड पर उपयोग के लिए भेजा जाएगा।
आयुक्त श्री यादव ने कहा कि पेचवर्क एवं डामरीकरण का कार्य बेहतर रखने के लिए आवश्यक है कि प्लांट से मटेरियल अच्छा से अच्छा आए इस पर फोकस किया जाए, प्लांट पर मॉनिटरिंग करने से 80% से ज्यादा मटेरियल से पेचवर्क एवं डामरीकरण कार्य की क्वालिटी सुनिश्चित की जा सकती है।
आयुक्त श्री यादव ने प्लांट के निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि पेचवर्क एवं डामरीकरण के रॉ मटेरियल में ज्यादा डस्ट ना हो, टेंप्रेचर मीटर, किस क्षेत्र की गिट्टी अच्छी हो उसका उपयोग करे, सीव (डस्ट छानने के लिए छलनी) का उपयोग करे साथ ही इन सब बातों का भी आगमी टेंडर जारी करने के दौरान ध्यान में रखे जाने के संबंध में निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात आयुक्त श्री यादव द्वारा जय बजरंग स्टोन क्रेशर देपालपुर रोड रंगवासा ग्राम के पास बेटमा स्थित अनंत अग्रवाल के डामर प्लांट का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान अनंत अग्रवाल के डामर प्लांट पर चूरी की क्वालिटी अच्छी नहीं होने पर सैंपल लेकर टेस्टिंग करते हुए क्वालिटी संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनंत अग्रवाल के प्लांट पर रखा हुआ पेचवर्क एवं डामरीकरण हेतु रॉ मटेरियल चूरी का उपयोग नहीं करने के भी निर्देश दिए गए।







Total Users : 9682
Leave a comment