Home Uncategorized क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।
Uncategorized

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।

आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 28.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत 2,80,000/- रुपए) एवं एक हीरो मेस्ट्रो गाड़ी जप्त।

आरोपियों ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचना किया स्वीकार।

आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं एवं 5 वीं तक ही पढ़ाई की है।

✓आरोपी कपिल यादव पर इंदौर शहर अन्य जिलों में भी पूर्व में के कई अपराध है पंजीबद्ध, जिनकी जानकारी ली जा रही है।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की चेकिंग करने के दौरान शहर के खजराना क्षेत्र के शहीद पेट्रोल पंप वाली रोड पटेल नगर इन्दौर क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे जो पुलिस को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोका व जिनसे पूछताछ पर अपना नाम 1. कपिल यादव नि. लिंबोदी इंदौर व 2. कमल धनवाल नि.तलावली चांदा इंदौर का होना बताया। जिनकी विधिवत तलाशी लेते 28.68 ग्राम “ब्राउन शुगर” मिली, जिसे बरामद किया गया, साथ ही एक हीरो मेस्ट्रो गाड़ी भी जप्त की गई।

आरोपियो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने के आदी है नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदी लोगों बिक्री करने का कार्य करते है। आरोपीयो के कब्जे से 28.68 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

आरोपी का नाम :

  1. कपिल यादव नि. लिंबोदी इंदौर
  2. कमल धनवाल नि.तलावली चांदा इंदौर ।

जप्त माल का विवरण : -28.68 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं एक हीरो मेस्ट्रो गाड़ी कुल मश्रूका 3,50,000/- रुपए जप्त।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031841
Total Users : 31841

Related Articles