Home ताज़ा ख़बर स्टोर मैनेजर ने 10 लाख के जूते-कपड़े बेचकर हड़पी रकम, बिना बिल सामान बेचने का आरोप
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

स्टोर मैनेजर ने 10 लाख के जूते-कपड़े बेचकर हड़पी रकम, बिना बिल सामान बेचने का आरोप

इंदौर। शहर के सी-21 मॉल स्थित एक नामी शोरूम के स्टोर मैनेजर पर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने बिना बिल के जूते, कपड़े और अन्य सामान बेचकर ग्राहकों से पैसे सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार, सुयश विहार कॉलोनी निवासी कंपनी मैनेजर सितलेश यादव की शिकायत पर आरोपी रोशन कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। रोशन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और सी-21 मॉल स्थित शोरूम में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक रोशन जून 2024 में नौकरी पर रखा गया था और 15 सितंबर 2025 को नौकरी छोड़कर चला गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। कंपनी ने उसके जाने के बाद स्टॉक का मिलान कराया तो भारी गड़बड़ी सामने आई। जांच में 75 जोड़ी जूते, 40 कपड़े और 36 एक्सेसरीज गायब मिलीं। इनकी कुल कीमत करीब 9.93 लाख रुपये बताई गई है। शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कई ग्राहकों से कंपनी के खाते में भुगतान कराने के बजाय अपने निजी बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवाता था। इस तरह वह बिना बिल के सामान बेचकर कंपनी को चूना लगा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031556
Total Users : 31556

Related Articles