इंदौर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक 19 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक शोषण किया गया। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान मूसाखेड़ी निवासी बाला प्रसाद से हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। समय बीतने के बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः अपने वादे से मुकर गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर आजाद नगर थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बाला प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।




Total Users : 20150
Leave a comment