Home ताज़ा ख़बर कृषि विभाग ने घटिया बीजों के लिए किसानों से वसूले तीन गुना
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

कृषि विभाग ने घटिया बीजों के लिए किसानों से वसूले तीन गुना

इंदौर एक तरफ सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है, दूसरी तरफ जिले का कृषि विभाग ही किसानों को लूटने में पीछे नहीं हट रहा है। किसानों के अनुसार, मूंगफली बीज जो निर्धारित रूप से 1600 में उपलब्ध होना चाहिए था, उसके 5600 रुपए तक वसूले गये। इतना ही नहीं, किसानों पर जबरन अन्य कृषि सामग्री भी थोपे जाने के आरोप सामने आए हैं, जिससे यह मामला सीधे तौर पर कमीशनखोरी से जुड़ा प्रतीत होता है।

किसान नेता बबलू जाधव द्वारा भोपाल में की गई शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है, जो अनियमितताओं की जांच कर रही है। हालांकि, विभाग द्वारा यह दावा किया गया कि इंदौर संभाग के कुछ जिलों में मूंगफली बीज किसानों को निःशुल्क वितरित किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। सांवेर के बाद महू तहसील में लगभग 250 से 300 किसानों को घटिया मूंगफली बीज दिया गया, जिसका खेतों में अपेक्षित उत्पादन तो दूर, अंकुरण तक ठीक से नहीं हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023487
Total Users : 23487

Related Articles