Home ताज़ा ख़बर शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने युवती से दुष्कर्म
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

शादी का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने युवती से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि छोटे भाई की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह दूसरे जिले की रहने वाली है और इंदौर में पढ़ाई के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी पहचान कृष नाम के युवक से हुई। आरोप है कि कृष ने शादी का झांसा देकर उससे करीब 1 लाख 20 हजार रुपए ले लिए और अचानक इंदौर छोड़कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद पीड़िता का संपर्क कृष के बड़े भाई अरिहंत से हुआ। अरिहंत ने पीड़िता के पैसे वापस दिलवाए, लेकिन इसी दौरान उसने भी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो दोनों भाइयों ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जूनी इंदौर थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई अरिहंत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार छोटे भाई कृष की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का बयान:
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031519
Total Users : 31519

Related Articles