Home ताज़ा ख़बर इंदौर: सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक तरफा प्रेम में छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक तरफा प्रेम में छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र उत्कर्ष बीटेक का विद्यार्थी था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी में मामला एक तरफा प्रेम से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात सामने आई, जब अन्य छात्र हॉस्टल से बाहर रात के समय मेस में खाना खाने गए तभी मौका पा कर उत्कर्ष ने यह कदम उठाया थे। कुछ समय बाद जब साथी रूम पर आये तो जानकारी लगी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles