Home ताज़ा ख़बर एसजीएसआईटीएस : मंत्री ने कतर दिए निदेशक के पावर
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

एसजीएसआईटीएस : मंत्री ने कतर दिए निदेशक के पावर

इंदौर। श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) में की गई नियम विरुद्ध संविदा शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की आपत्ति के बाद कॉलेज ने नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया करने का फैसला लिया है। इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें सभी ब्रांच के संविदा शिक्षकों की नियुक्ति करने पर जोर दिया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जुलाई को रखी गई है। इसे लेकर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

संविदा नियुक्ति के नियमों में बदलाव और हड़कंप-खास बात यह है कि नियुक्ति प्रक्रिया में नियम बदले हैं। निदेशक की बजाय विभागाध्यक्ष स्तर पर साक्षात्कार करवाए जाएंगे। बीते दिनों संविदा शिक्षकों को बिना साक्षात्कार प्रक्रिया अपनाए कॉलेज ने कार्यकाल बढ़ा दिया था। 3 से 13 जुलाई के बीच तीन सूची निकाली गई। लगभग 100 से ज्यादा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ा दिया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने तीनों आदेश निरस्त कर दिए। वैसे इनकी सेवाएं 31 जुलाई तक ली जाएंगी। उस बीच 27 जुलाई को नए सिरे से साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सात दिनों में आवेदन करने को कहा गया है।

विभागाध्यक्षों को मिले साक्षात्कार के अधिकार

नियमानुसार निदेशक स्तर पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होती है। नियम बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में रखने के पहले ही बदल दिया है। इस बार विभागाध्यक्षों को साक्षात्कार करवाने के अधिकार दिए हैं। अब यह देखना है कि जिन संविदा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उन्हें ही दोबारा नियुक्त किया जा रहा है या फिर प्रक्रिया में नए आवेदकों को भी शामिल किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031551
Total Users : 31551

Related Articles