Home धर्म/समाज सड़क पर युवती से बदसलूकी, मनचले को भीड़ ने घेरा बजरंग दल ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
धर्म/समाज

सड़क पर युवती से बदसलूकी, मनचले को भीड़ ने घेरा बजरंग दल ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नशे में चूर एक युवक ने सड़क पर चलती हिन्दू युवती से छेड़छाड़ कर दी। प्रतिरोध में जब युवती ने थप्पड़ जड़ा तो आरोपी ने उल्टा उसका हाथ पकड़कर उसे भी थप्पड़ मार दिया। यह देख आस-पास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया। घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संस्थान के बाहर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक पाउडर के नशे में था और सड़क किनारे से गुजर रही एक युवती पर फब्तियां कस रहा था। युवती ने उसे अनदेखा किया, लेकिन जब युवक ने उसके साथ गलत हरकत की तो उसने तुरंत उसे थप्पड़ मार दिया। इससे बौखलाए आरोपी ने युवती को पकड़ लिया और पलटकर थप्पड़ मार दिया। आस-पास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो मौके पर ही इक़बाल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते आसपास भीड़ जमा हो गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान सूचना पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराते हुए आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी इक़बाल को गिरफ्तार कर थाने लेकर गई। विहिप के मंत्री ने दिया सख्त बयान घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री अनिल पाटिल ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अगर अब किसी भी जिहादी मानसिकता के व्यक्ति ने हिन्दू बहनों की अस्मिता पर हाथ डालने की कोशिश की, तो बजरंग दल अपने अंदाज में जवाब देगा। ऐसे तत्व अब इंदौर की धरती पर खुले नहीं घूम पाएंगे।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017319
Total Users : 17319

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौर

अमरनाथ यात्रा 2026: इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें शर्तें

धार्मिक पर्यटन की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए इंदौर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया...

देश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर:श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज का भव्य परिचय सम्मेलन

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में श्री मारवाड़ी क्षत्रिय माली समाज द्वारा 15...