इंदौर संकेत प्रतिनिधि
इंदौर। 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की मून’ कार्यक्रम इंदौर में होना है। पर कार्यक्रम को परमिशन का पेंच सोमवार को भी नहीं दूर हुआ। इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तो ग्राउंड पर होकर रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर पर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देख रहा है। 75 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
रीजनल पार्क के सामने आईटीआई के ग्राउंड पर राहुल गांधी का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम लेआउट पर भी कार्यक्रम स्थल में रीजनल पार्क के सामने के ग्राउंड डाला गया है। परमिशन को लेकर रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे सहित कई कांग्रेस नेता कलेक्टर शिवम वर्मा से भी मिल चुके हैं।
संभावना जताई जा रही थी कि सोमवार को परमिशन के पेंच का हल निकल सकता है, लेकिन सोमवार को भी कार्यक्रम को लेकर परमिशन नहीं मिली। कांग्रेस ने अब परमिशन के लिए आईडीए और नगर निगम को लेटर लिखा है। आईडीए को लेटर लिखे लेटर में छात्रों के लिए आईटीआई की जमीन उपलब्ध कराने और परमिशन दी जाए। कांग्रेस ने 14 से 19 सितंबर तक के लिए आईडीए की जमीन मांगी है।
इसके साथ ही लिखा है कि कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। भोपाल में जेपी नगर स्टेडियम के पीछे (रेसकोर्स) भी नहीं है। वहीं कांग्रेस ने नगर निगम से नेहरू स्टेडियम के लिए भी परमिशन मांगी है। इसमें उन्होंने 14 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक के लिए नेहरू स्टेडियम देने की मांग की है।






Total Users : 31487
Leave a comment