इन्दौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन में रहने वाले एक युवा पुलिसकर्मी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान ट्रैफिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित जाट (28) के रूप में हुई है, जो मूलतः मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। अंकित मल्हारगंज स्थित चौथी पल्टन पुलिस लाइन के क्वार्टर में निवासरत थे। रात के समय उन्होंने अपने क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।जवान के पारिवारिक पृष्ठभूमि और कार्यस्थल से जुड़े तनावों के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।







Total Users : 31495
Leave a comment