Home ताज़ा ख़बर फार्म हाउस पर पुलिस की दबिश, 28 लाख की जुएं की संपत्ति बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

फार्म हाउस पर पुलिस की दबिश, 28 लाख की जुएं की संपत्ति बरामद

इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार तड़के अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुएं के अड्डे का पर्दाफाश किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहाँ हाई प्रोफाइल लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक यागचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और फार्म हाउस पर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि पाँच आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कार जब्त कीं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और जिले में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं, लेकिन पहली बार पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। जब्त की गई संपत्ति और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017322
Total Users : 17322

Related Articles