Home ताज़ा ख़बर “इंदौर में सड़क हादसे का आरोपी शाहरुख गिरफ्तार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल”
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

“इंदौर में सड़क हादसे का आरोपी शाहरुख गिरफ्तार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल”

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह हुए सड़क हादसे के फरार आरोपी स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में सड़क किनारे खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें तनवीर खान की मौत हो गई थी और उसका साथी फैजान मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों युवक रमजान के चलते सेहरी के लिए खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख, निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पकड़ा गया। जांच में कठिनाई इसलिए आई क्योंकि दो स्कॉर्पियो का रंग और नंबर एक जैसा था, जिससे असली वाहन की पहचान करने में समय लगा। अंततः पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि आरोपी ने हादसे के बाद मौके से फरार होकर पुलिस को चुनौती दी थी, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद उसे पकड़ लिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और अब आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

बाइट….. राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles