Home ताज़ा ख़बर पत्नी ने बहन का पक्ष लिया, पति बना हैवान: बेल्ट, लकड़ी और गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर की हत्या
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पत्नी ने बहन का पक्ष लिया, पति बना हैवान: बेल्ट, लकड़ी और गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर की हत्या

इंदौर। शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद एक महिला की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की बेल्ट, लकड़ी और गैस सिलेंडर से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के उज्जैनी स्थित एक फार्म हाउस की है, जहां राहुल बरमन अपनी पत्नी सुमन बरमन के साथ चौकीदारी का काम करता था। मंगलवार रात राहुल और सुमन के बीच सुमन की बहन के फोन पर बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ। राहुल ने अपनी साली के फोन पर बात करने पर आपत्ति जताई, जबकि सुमन ने अपनी बहन का पक्ष लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई। विवाद के दौरान राहुल इतना आक्रोशित हो गया कि उसने पत्नी पर बेल्ट, लकड़ी और गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। लगातार मारपीट से सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के दो छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे। बुधवार सुबह जब सुमन नहीं उठी तो राहुल ने फार्म हाउस मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल बरमन को गिरफ्तार कर लिया। मृतका और आरोपी दोनों मूल रूप से शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles