मकर पतंगबाजी का दौर चल रहा है रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर गया है डीजे की धुनों और भजनों के बीच लोगों ने मकर संक्रांति का भरपूर आनंद ले रहे है इस दौरान आसमान में अलग आग थीम वाली पतंगें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इसके साथ ही शहर के मैदानों पर पतंगबाजी के साथ परंपरागत खेलों का भी लोग आनंद उठा रहे है पतंग उत्सव में हर उम्र के लोग शामिल नजर आए छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी पूरे जोश और उमंग के साथ पतंगबाजी का आनंद लेते दिखाई दिए रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान और काई पो छे की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना दिया पतंग की डोर काटने का जो रोमांच और आनंद होता है वह हर चेहरे पर साफ नजर आ रहा था पतंग उत्सव मे शामिल लोगों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और पतंगबाजी मे हाथ आजमाये लोगों ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और यह पर्व हमें सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भर देता है आज देर शाम तक पतंगबाजी का यही खुमार शहरवासियों पर बना रहेगा पतंग महोत्सव मे शामिल लोगों ने सभी लोगों से एक महत्वपूर्ण अपील भी कीं उन्होंने अपील की कि कोई भी पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझे का उपयोग न करें उन्होंने बताया कि हाल ही में इस तरह की घटना सामने आई है ऐसे में सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है पतंग उत्सव के इस खुशनुमा माहौल में यही संदेश दिया गया कि त्योहार खुशियों का प्रतीक हों किसी के लिए खतरे का कारण न बनें
श्री गुजराती समाज, इन्दौर द्वारा ‘मकर सक्रांति’ पर्व पर “पतगोंत्सव” कार्यक्रम मनाया।
इन्दौर । श्री गुजराती समाज इन्दौर के आया-श्री दीपककुमार शैक्षणिक समिति के चेयरमेन श्री गोविंदमाई पटेल महामंत्री पंकजाईवीए सांस्कृतिक समिति के कन्वीनर-श्री विरेन्द्रभाई पटेल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कर सक्रांति के पावन पर्व पर श्री गुजराती समाज, इन्दौर द्वारा आगोका आयोजन किया गया। ए.एम.एन. इंग्लिस मिडियम स्कूल, स्कीनं. 54. एबी रोड पर आयोजित इस उत्सव में आसमान छूती पतंगों के साथ गुजराती व्यंजनों एवं गीत-संगीत का भी लुफ्त गुजराती परिवारों ने उठाया।
पतंगोत्सव” का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनीषकुमार चावड़ा, विशेष अतिथि श्री विनोदमाई पटेल तथा कार्यक्रम आध्यक्ष श्री दीपककुमार ने सोनी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण श्री दीपकत्र मादीने दिया, अतिथि परिचय श्री कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्री किया गया। जे किया एवं आभार प्रदर्शन श्री अमितमाह देने ने दिया।
समाज के आध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि मकर सक्रांति पर्व गुजरात का सबसे बड़ा त्यौहार है, जहाँ पर सभी लोग अपने परिवार के साथ पूरे जोश से पतंगबाजी करते हैं और खान-पान की भी विशेष व्यवस्था रहती है। श्री गुजराती समाज, इन्दौर ने गुजरात की इस परम्परा को कई वर्षों से बखूबी निभा रहा है।
इस उत्सब में बड़ी संख्या में पुरुषो, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की व्यवस्थापक समिति के सदस्यगण, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्यगण उपस्थित हुए। साथ ही समाज कार्यालय के स्टाफ, समस्त विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित थे। यहाँ छोटी-बडी मिलाकर सैकडो सतरंगी पतंगें आसमान छूती नजर आई, वहीं काटा है ढील दे, और इसको खींच उसको छोड जैसी आवाजे गुंजती रही। पतंग उड़ाने के साथ-साथ गुजराती व्यंजनों जिसमें दाबेली, खनण, थेपला, पावभाजी, भेल, आईस्क्रीम इत्यादि के स्टॉल लगाये गये। जहाँ समाजजनों ने इन व्यंजनों का लुफ्त लिया। विशेष रूप से इस आयोजन में निःशुल्क पतंग वितरण, निकी माउस, झूला-चक्री, बग्गी-घोडा एवं खेल-कूद एवं गीत-संगीत की व्यवस्था रखी गई थी।
(पंकज संघवी) मानव महामंत्री श्री गुजराती समाज, इन्दौर





Total Users : 17319
Leave a comment