Home ताज़ा ख़बर पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, आत्महत्या, हादसा या हत्या? सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, आत्महत्या, हादसा या हत्या? सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

कनाड़िया क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत में सुबह हुई घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार सुबह एक युवक की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले की आत्महत्या, हादसा और हत्या—तीनों संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवराज रघुवंशी (पिता मूलचंद रघुवंशी) के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित करूणा सागर बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहता था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अचानक इमारत से नीचे गिर गया। घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई।

मां की आवाज सुनकर नीचे पहुंचे परिजन

पुलिस पूछताछ में मृतक के बड़े भाई जगदीश रघुवंशी ने बताया कि सुबह उनकी मां ने अचानक जोर से आवाज लगाकर बताया कि शिवराज नीचे गिर गया है। आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शिवराज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ समय पहले छोड़ी थी नौकरी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज मूल रूप से गंजबासौदा का रहने वाला था। वह इंदौर में एक ऑनलाइन कंपनी में कार्यरत था, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार उसकी अभी शादी नहीं हुई थी और वह परिवार के साथ रह रहा था।

छत पर जाने की थी आदत

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवराज अक्सर इमारत की छठी मंजिल की छत पर सिगरेट पीने जाया करता था। पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा मानकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय वह छत पर था या अपने फ्लैट की बालकनी में।

सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही फ्लैट और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई।

पुलिस का कहना

कनाड़िया थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023828
Total Users : 23828

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

मिल सकता है मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक और एक्सटेंशन!

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का विस्तारित कार्यकाल आगामी...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

सीएम की मंजूरी, फिर भी नहीं छोड़ी कुर्सी

ट्रांसफर आदेशों पर ‘ब्रेक’! विभागीय अनुशासन पर उठे सवाल इंदौर। शिक्षा विभाग...