Home पुलिस विभाग नवविवाहित आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, सास की तलाश जारी
पुलिस विभाग

नवविवाहित आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, सास की तलाश जारी

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला द्वारा संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास की तलाश करी जा रही है।

– दरअसल खंडवा की रहने वाली पायल की शादी करीब तीन साल पहले सीधी निवासी हेमप्रकाश से हुई थी, जिनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। पायल ने कुछ दिनों पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में इंदौर की हीरा नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की, जिसमें मायके पक्ष के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि पायल को उसके पति और सास द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति हेमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में सह-आरोपी सास अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें फरार सास की तलाश कर रही है।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles