Home पुलिस विभाग ई-चालान के नाम पर ड्राइवर से 1 लाख 23 हजार की ठगी, मोबाइल हैक कर खाली किया बैंक खाता, फर्जी ई चालान भेजकर किया फ्रॉड
पुलिस विभाग

ई-चालान के नाम पर ड्राइवर से 1 लाख 23 हजार की ठगी, मोबाइल हैक कर खाली किया बैंक खाता, फर्जी ई चालान भेजकर किया फ्रॉड

इंदौर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाते हुए एक पेशे से ड्राइवर विक्की क्षेत्री नामक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। जिसमें फरियादी ड्राइवर के पास व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से ट्रैफिक ई-चालान का मैसेज आया था। इस मैसेज में एक एपीके फाइल लिंक के रूप में मौजूद थी, जिसे असली चालान समझकर फरियादी ने जैसे ही अपने मोबाइल में डाउनलोड किया, उसका पूरा फोन हैक हो गया। मोबाइल का नियंत्रण हाथ में लेते ही ठगों ने पहले तो फरियादी की 2 एफडी से पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए, जिसके बाद फरियादी के बैंक खाते से लगभग 1 लाख 23 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसमें फरियादी की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया था, उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

बाइट – राजेश दंडोतिया — एडिशनल डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031543
Total Users : 31543

Related Articles