Home पुलिस विभाग नए साल के पहले पुलिस एक्शन मोड में आई
पुलिस विभाग

नए साल के पहले पुलिस एक्शन मोड में आई

नए साल के जश्न से पहले इंदौर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने डीजे संचालकों, पार्टी आयोजकों और होटल–रेस्टोरेंट मालिकों को दो टूक चेतावनी दी है। नियमों से जरा भी चूक हुई तो जिम्मेदारी सीधे आयोजकों की होगी और कार्रवाई भी उतनी ही सख्त होगी।

-.नववर्ष 31 दिसंबर की रात को लेकर इंदौर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि नए साल के जश्न को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। डीजे, पार्टी आयोजक, क्लब और अन्य आयोजकों को सुरक्षा से जुड़ी सभी अपेक्षाओं और नियमों की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा कि नए साल के जश्न के दौरान अगर किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित आयोजक की होगी। ऐसे मामलों में आयोजकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ध्वनि प्रदूषण, समय सीमा उल्लंघन, अवैध शराब परोसने और भीड़ प्रबंधन में लापरवाही जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात हुड़दंग मचाने वालों, तीन सवारी करने वालों और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि नए साल की रात सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दो हजार से अधिक रक्षा समिति के सदस्य सड़कों पर तैनात रहेंगे, जो पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इंदौर पुलिस का साफ संदेश है—जश्न मनाइए, लेकिन कानून और सुरक्षा के दायरे में रहकर। नियम तोड़े तो कार्रवाई तय है।

बाइट— संतोष सिंह, पुलिस कमिश्नर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031535
Total Users : 31535

Related Articles