Home देश-प्रदेश इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एसआईआर सर्वे से जुड़े बीएलए और ब्लॉक अध्यक्षों का मिलन समारोह आयोजित किया गया
देश-प्रदेश

इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में एसआईआर सर्वे से जुड़े बीएलए और ब्लॉक अध्यक्षों का मिलन समारोह आयोजित किया गया

कार्यक्रम में सर्वे की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़े हर पहलू पर सतर्क रहने और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वी ओ।- इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू ने कहा कि वे मध्यप्रदेश की एसआईआर प्रक्रिया की प्रभारी हैं और पिछले पंद्रह दिनों में कई जिलों का दौरा कर चुकी हैं। इंदौर उनका पांचवां जिला है, जबकि खरगोन, जबलपुर, अलीराजपुर सहित अन्य जिलों में भी सर्वे की समीक्षा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का यह पूरा प्रोसेस बेहद अहम है और कांग्रेस पार्टी इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है। नायडू ने आरोप लगाया कि बिहार की तरह यदि एम पी में कहीं भी मतदाताओं के नाम हटाने या जोड़ने में पक्षपात किया गया, तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भाजपा ने पिछड़े वर्ग, आदिवासी या दलित मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की, तो कांग्रेस पार्टी उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। संविधान के अनुसार हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और नए सिरे से संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले तीन-चार महीनों में गांव से लेकर बूथ स्तर तक सभी समितियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच जाएगी।

बाइट – उषा नायडू, प्रदेश सह प्रभारी एस आई आर सर्वे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031523
Total Users : 31523

Related Articles