Home ताज़ा ख़बर कुमेड़ी आईएसबीटी की जल्द शुरू करने की तैयारी, आईएसबीटीएसएल बसे होंगे पहले शिफ्ट
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीति

कुमेड़ी आईएसबीटी की जल्द शुरू करने की तैयारी, आईएसबीटीएसएल बसे होंगे पहले शिफ्ट

यातायात सुधार को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक

इंदौर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए कुमेड़ी में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) को जल्द शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आईडीए, आरटीओ, यातायात पुलिस और अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के अधिकारियों को आईएसबीटी का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि आईएसबीटी के शुरू होने के बाद अंतरराज्यीय बसों को शहर के अंदर आने की जरूरत कम होगी। इससे शहर के मुख्य मार्गों और प्रमुख चौराहों पर बसों का दबाव घटेगा और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ बसों के संचालन, रूट और यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा भी होंगे नियंत्रित

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ा रहे ई-रिक्शा को नियंत्रित किया जाए। सभी प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े किए जाएं और यातायात सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। सिग्नल व्यवस्थित किए जाएं। सिग्नल जरूरत वाले चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

हर सड़क पर रोड मार्किंग और जेब क्रॉसिंग

कलेक्टर ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग, रोड मार्किंग, कैट्स आई और डेलिनेटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात आपस में सिंक्रोनाइज किए जाएं, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे। निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी नए प्रोजेक्ट का काम शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए। इससे निर्माण के दौरान वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगाने और यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031488
Total Users : 31488

Related Articles