इंदौर। एक व्यापारी को घर में केयरटेकर रखना महंगा पड़ गया। केयरटेकर के रूप में काम करने वाले युवक ने मौका मिलते ही घर से लाखों रुपये नगद और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले व्यापारी योगेंद्र ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने दीपेश यादव नाम के युवक को घर पर केयरटेकर के रूप में काम पर रखा था। कुछ समय बाद उन्हें घर से पैसे गायब होने का शक हुआ। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके एसबीआई खाते से भी हजारों रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद जब उन्होंने घर की अलमारी की जांच की तो वहां से भी नगद रकम गायब मिली। वहीं उनकी पत्नी की अलमारी की तलाशी लेने पर उसमें रखी नगदी और सोने की अंगूठी भी नहीं मिली। पीड़ित के अनुसार घर से कुल मिलाकर करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक की नगदी और सामान गायब है। जांच में शक सीधे तौर पर घर में काम करने वाले केयरटेकर दीपेश यादव पर गया।
मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी






Total Users : 23486
Leave a comment