Home ताज़ा ख़बर INDORE: रोड चौड़ीकरण को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, तलवार-चाकू निकलने से मचा हड़कंप
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

INDORE: रोड चौड़ीकरण को लेकर दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, तलवार-चाकू निकलने से मचा हड़कंप

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित गणेश मंदिर वाली गली में गुरुवार को रोड चौड़ीकरण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विवाद के दौरान तलवार और चाकू निकलने की भी बात सामने आई। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोड चौड़ीकरण को लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। मामले की सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं विवाद में हथियारों के इस्तेमाल की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोड चौड़ीकरण को लेकर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद गुरजीत कौर के पति सतनाम सिंह खनूजा पर भी जिम्मेदार अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि पुरानी अवैध कॉलोनी होने के कारण नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई से बचते रहे हैं, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने स्पष्ट नीति और सख्त कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में बड़ा विवाद या गंभीर घटना हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017317
Total Users : 17317

Related Articles