Home ताज़ा ख़बर इंदौर में ताऊ की हत्या का खुलासा: 19 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार, नशे की लत और पारिवारिक विवाद बना वजह
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में ताऊ की हत्या का खुलासा: 19 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार, नशे की लत और पारिवारिक विवाद बना वजह

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में हुए चर्चित कमल कुमावत हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के 19 वर्षीय सगे भतीजे चेतन कुमावत को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर नशे की लत और पारिवारिक विवाद के चलते अपने ताऊ की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल को लूट और बाहरी हमले जैसा दिखाने की कोशिश भी की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल पिता राजेश कुमावत (50) निवासी डी सेक्टर, राजनगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

ताऊ की हत्या के बाद अलमारी में तलाशे रुपये

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी चेतन ने रात के समय अपने ताऊ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उसने घर की अलमारी में नकदी तलाशने की कोशिश की, हालांकि घर में रखे गहनों को हाथ नहीं लगाया। इसके बाद उसने घटनास्थल को लूट की वारदात जैसा दिखाने का प्रयास किया।

दीवार पर खून से बनाए निशान, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद खून से दीवार पर निशान बनाकर जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की। उसका उद्देश्य यह दर्शाना था कि घटना के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति या अन्य कारण है। लेकिन घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच ने आरोपी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

चंदन नगर थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का दावा किया। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के बाद पुलिस ने चेतन कुमावत को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य और मजबूत किए जा सकें।

पूछताछ जारी, जांच में हो सकते हैं और खुलासे

फिलहाल आरोपी से चंदन नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के दौरान यदि अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024145
Total Users : 24145

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

कृषि सहकारी संस्था की जमीन पर बड़ा खेल

अवैध हुई ‘लक्ष्य विहार’, फिर भी बड़े-बड़े होर्डिंग की बहार इंदौर। राऊ...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

एसजीएसआईटीएस : मंत्री ने कतर दिए निदेशक के पावर

इंदौर। श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) में की...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

भोपाल से सीधे भतीजे को महामंत्री बनाने पर भाजपा संगठन में उठे परिवारवाद के सवाल

ग्रामीण एससी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, हातोद के चन्द्रेश्वर छपोला बने जिलाध्यक्ष...