Home ताज़ा ख़बर इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, चार लोग झुलसे
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, चार लोग झुलसे

बोरिंग के दौरान पाइपलाइन फटने से मची अफरा-तफरी, दो वाहन भी आग की चपेट में

इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-54 के सुमन नगर इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बोरिंग कार्य के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। हादसे में एक महिला सहित चार लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैन मंदिर के पास बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन की चपेट में अवंतिका गैस की पाइपलाइन आ गई, जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

घटना में चार लोग झुलस गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आग ने पास खड़े दो वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोरिंग कार्य के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने से गैस रिसाव हुआ और इसके बाद विस्फोट जैसी स्थिति बनी। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि खुदाई कार्य के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031544
Total Users : 31544

Related Articles