Home ताज़ा ख़बर इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टीसीएस चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार, वाहन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने इंदौर पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीसीएस चौराहे के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी स्कॉर्पियो वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन तेज रफ्तार के चलते वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन सोलंकी सहित गोविंद वर्मा, शंकर सिंह, विक्रम सिंह और नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो बाइक भी जब्त की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई महीनों से एमडी ड्रग्स की तस्करी कर अवैध मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी राजस्थान, उज्जैन, देवास और इंदौर से जुड़े हुए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

024235
Total Users : 24235

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशप्रशासनिकराजनीति

प्रदेश के स्टेट हाईवेज पर वसूला जाएगा टोल- मेंटेनेंस संभालेंगी निजी एजेंसियां

इंदौर संकेत प्रतिनिधिभोपाल। राज्य सरकार ने विधानसभा में मध्य प्रदेश राजमार्ग संशोधन...