Home ताज़ा ख़बर इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की अश्लील हरकतें, रहवासी परेशान
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की अश्लील हरकतें, रहवासी परेशान

इंदौर। जूना रिसाला पुलिस लाइन में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल की हरकतों से रहवासी इन दिनों बेहद परेशान हैं। क्राइम ब्रांच में पदस्थ यह पुलिसकर्मी आए दिन पड़ोसियों से विवाद करता है और बीजेपी नेताओं व अफसरों के नाम लेकर धमकाता है। पड़ोसियों ने कई बार सदर बाजार थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन क्राइम ब्रांच में पदस्थ होने के चलते शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मजबूर होकर रहवासियों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिलाओं और परिवारों को कर रहा अश्लील इशारे

पिछले एक माह से हेड कांस्टेबल ने अपने सरकारी क्वार्टर से अश्लील हरकतें शुरू कर दी हैं। वह बरामदे से खुलेआम अश्लील इशारे करता है और प्रायवेट पार्ट दिखाकर आसपास रहने वाली महिलाओं को परेशान करता है। कई क्वार्टरों में नाबालिग लड़कियां और युवतियां रहती हैं, जिससे परिवारों ने उसकी हरकत का वीडियो बनाकर सबूत जुटाया।

दबाव में हुई पोस्टिंग

जानकारी के मुताबिक, इस पुलिसकर्मी को पहले अवैध गतिविधियों के चलते क्राइम ब्रांच से हटाया गया था। लेकिन बाद में उसने बीजेपी नेता का दबाव बनवाकर दोबारा क्राइम ब्रांच में पोस्टिंग करवा ली। कुछ दिन पहले एमडी ड्रग मामले में भी उस पर आरोप लगे थे, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी।

पुलिस का बयान

मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को दी गई। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि वीडियो और शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित हेड कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017321
Total Users : 17321

Related Articles