Home ताज़ा ख़बर इंदौर: पेट्रोल पंप कर्मचारी की कार से घसीटकर मौत, सीसीटीवी में कैद घटना
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर: पेट्रोल पंप कर्मचारी की कार से घसीटकर मौत, सीसीटीवी में कैद घटना

इंदौर। सांवेर क्षेत्र के कजलाना गांव में चारपाई ढाबा के पास बने पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। जानकारी के अनुसार एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान किए बिना गाड़ी भगा दी। इस दौरान उसने पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार से घसीट दिया। कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक कर्मचारी के परिजनों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031547
Total Users : 31547

Related Articles