Home ताज़ा ख़बर इंदौर: चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने दिया तीन शावकों को जन्म
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर: चिड़ियाघर में शेरनी मेघा ने दिया तीन शावकों को जन्म

इंदौर। शहर के चिड़ियाघर में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। शेरनी मेघा ने हाल ही में तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और खेलते-कूदते दिखाई दे रहे हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब तक इंदौर जू में शेर-शेरनियों के 13 से अधिक बच्चों का जन्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भी बेहद सार्थक साबित होगी।

इससे पहले अप्रैल 2023 में शेरनी सुंदरी ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जिससे चिड़ियाघर में शेरों की संख्या बढ़कर सात तक पहुँच गई थी। लगातार हो रही यह वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि इंदौर चिड़ियाघर का वातावरण वन्य प्राणियों के लिए बेहद अनुकूल है। फिलहाल शेरनी मेघा, शेर आकाश और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और आने वाले दिनों में इन शावकों का नामकरण भी किया जाएगा।

डॉ. यादव ने बताया कि चिड़ियाघर का अच्छा वातावरण इन वन्य प्राणियों को परिवार बढ़ाने और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि चिड़ियाघर में किसी अन्य वन्य प्राणी को लाना हो तो इन शेर-शेरनियों के बच्चों के बदले में लाया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031540
Total Users : 31540

Related Articles