Home ताज़ा ख़बर इंदौर: मिडकैप यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन की संदिग्ध मौत
ताज़ा ख़बरनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: मिडकैप यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन की संदिग्ध मौत

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक कॉलेज के लाइब्रेरियन ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसको अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उसका इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक कॉलेज के लाइब्रेरियन द्वारा ज़हरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना इंदौर स्थित मिडकैप यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है, जहाँ हरीश नामक कर्मचारी लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार उसने अज्ञात कारणों के चलते किसी ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टियां होने पर कॉलेज प्रशासन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुँचा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर आर्थिक दबाव की बात सामने आ रही है और यह भी कहा जा रहा है कि बैंक से जुड़े कुछ मामलों को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि हरीश लंबे समय से कॉलेज में कार्यरत था और खंडवा रोड स्थित श्रीयंत्र नगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था, उसके पिता पूर्व सैनिक हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुँचा, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की सूचना मिलते ही घटना की सूचना मिलते ही Rajendra Nagar Police Station की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – मृतक के परिजन

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031514
Total Users : 31514

Related Articles