Home ताज़ा ख़बर इंदौर में पुराने विवाद पर कार में तोड़फोड़, दो बदमाश गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में पुराने विवाद पर कार में तोड़फोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी अशोक तंवर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात कुछ युवक वहां पहुंचे और कार पर पत्थर बरसाने लगे, जिससे कार के शीशे और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में यह बात सामने आई कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई थी। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रुद्रांश और अंशु नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023492
Total Users : 23492

Related Articles