Home ताज़ा ख़बर इंदौर : महाकाल मंदिर टी-शर्ट और डी-मार्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी.
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर : महाकाल मंदिर टी-शर्ट और डी-मार्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी.


मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी भावेश देवगीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ही रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भावेश के मुताबिक उसके मामा का लड़का अंकित जोशी, उसकी पत्नी खुशबू झा, अनुज जोशी, उनके माता-पिता रमेश जोशी और जमुना जोशी के साथ-साथ पार्टनर संदीप साहू मिलकर “द क्लासिको ऑफिशियल” नाम से फर्म संचालित करते थे। बताया जा रहा है कि इनका ऑफिस एमआईजी सुखलिया स्थित एएम-46 पते पर है, जहां से एक ही स्थान से “वाइब्रेंड फैशन”, “कुशांक इंडस्ट्रीज” और “शिवांक इंटरप्राइजेस” जैसी कई फर्में चलाई जा रही थीं। फरियादी का आरोप है कि आरोपियों ने रेडीमेड गारमेंट्स के बड़े ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाया। इसमें D-Mart, बड़े स्कूलों और महाकाल मंदिर के नाम पर ऑर्डर दिलाने का दावा किया गया। इतना ही नहीं, डी-मार्ट का फर्जी कोटेशन दिखाकर करीब 60 लाख रुपए तक की रकम ले ली गई। पूरे मामले में करोड़ों रुपए की ठगी की बात सामने आ रही है।

फरियादी का आरोप

भावेश देवगीर का कहना है कि रिश्ते का भरोसा दिलाकर उन्हें और अन्य लोगों को निवेश के लिए उकसाया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो टालमटोल शुरू हो गई। लगातार दबाव और आर्थिक नुकसान के चलते वे मानसिक तनाव में आ गए और उन्होंने आत्महत्या जैसी बात भी कह दी।

पुलिस का पक्ष

पुलिस के मुताबिक हीरानगर थाना क्षेत्र में पहले भी एक मामला सामने आया था, जिसमें एक दंपत्ति को बंधक बनाकर रखने और करीब 40 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई की बात कही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles