Home ताज़ा ख़बर इंदौर : कार बनी सट्टे का अड्डा, ऑर्बिट मॉल के पास से दो गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागस्पोर्ट्स

इंदौर : कार बनी सट्टे का अड्डा, ऑर्बिट मॉल के पास से दो गिरफ्तार

लोकेशन बदलकर चला रहे थे नेटवर्क, 5 मोबाइल और उपकरण जब्त

मध्यप्रदेश के इंदौर में आईपीएल सट्टेबाजी का एक नया तरीका सामने आया है। विजय नगर थाना पुलिस ने ऑर्बिट मॉल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार के भीतर बैठकर सट्टा संचालित कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास खड़ी एक कार में कुछ युवक आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की घेराबंदी की और तलाशी ली। कार के अंदर से आकाश जिंदल और प्रियांक जिंदल को पकड़ा गया, जो मोबाइल फोन और ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलते रहते थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कार खड़ी कर अपना नेटवर्क चलाते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और अन्य सट्टेबाजी से जुड़े तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल डेटा की जांच कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस का बयान:

पराग सैनी (एसीपी, इंदौर) ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से सट्टेबाजी से संबंधित सामग्री बरामद हुई है और मामले की जांच जारी है।

आगे की कार्रवाई:

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शहर में आईपीएल सट्टेबाजी पर नजर रखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023482
Total Users : 23482

Related Articles