Home पुलिस विभाग इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता चौहान की उसके पति ने ही सिर पर वार कर हत्या कर दी
पुलिस विभाग

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता चौहान की उसके पति ने ही सिर पर वार कर हत्या कर दी

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता चौहान की उसके पति ने ही सिर पर वार कर हत्या कर दी, जिसके बाद पति मौके से फरार हो गया, घटना के बाद महिला के परिजनों और पति के रिश्तेदारों के बीच पीएम रूम के बाहर ही गर्मागर्म बहस हो गई जहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को अलग किया।

– मुतिका संगीता के बेटे आकाश ने आरोप बताया कि उसकी मां घर में सिलाई का काम करती थी जबकि इसके पिता रमेश लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। आकाश का आरोप है कि पिता रमेश का किसी अन्य महिला से रिलेशन थे जिसके चलते रमेश और संगीता में विवाद होता रहता था गुरुवार को भी घर में दोनो के बीच विवाद हुआ और रमेश ने किसी भारी वस्तु से संगीता के सिर पर वार कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों बेटों ने जब खून से लतपथ मां को देखा तो पति रमेश मौके से फरार हो गया। दोनों बेटे अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल लसुड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे रमेश की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031535
Total Users : 31535

Related Articles