Home देश-प्रदेश दमोह नाले किनारे वयस्क तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप
देश-प्रदेश

दमोह नाले किनारे वयस्क तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप

दमोह जिले की तेजगढ़ रेंज की बंशीपुर बीट के जंगल में आज वयस्क तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जबेरा के समीप हुई, जहां नाले के पास तेंदुए का शव पड़ा मिला।चरवाहे ने वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद बन अमला मौके पर पहुंचा!
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की गई और बाद में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव दाह किया गया।वन अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या शिकार के निशान नहीं पाए गए, पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए कीआंतें पूरी तरह खाली पाई गईं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत भूख, कमजोरी या किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता होगी।
बाइट_नीरज पांडे वन परिक्षेत्र अधिकारी तेंदूखेड़ा दमोह

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

025230
Total Users : 25230

Related Articles