Home ताज़ा ख़बर इंदौर: काले बैग से निकला 10 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: काले बैग से निकला 10 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 10 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण केवट निवासी इंदौर के रूप में हुई है, जो प्राइवेट माइनिंग कंपनी में दैनिक वेतन पर कार्य करता है और केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम ने लक्ष्मीबाई नगर स्थित सीमेंट गोदाम के पास टीन शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उसके दोपहिया वाहन पर रखे काले रंग के बैग से 10 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते में गांजा खरीदकर शहर में बेचता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, दोपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹2 लाख से अधिक की सामग्री जब्त की है।

आरोपी के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles