Home ताज़ा ख़बर इंदौर: जूस सेंटर पर गुंडागर्दी- पैसे के विवाद में दुकानदार को पीटा, VIDEO वायरल, 6 गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: जूस सेंटर पर गुंडागर्दी- पैसे के विवाद में दुकानदार को पीटा, VIDEO वायरल, 6 गिरफ्तार

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में जूस के पैसे को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ता नजर आया, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित एक जूस सेंटर पर कुछ युवकों और दुकानदार के बीच पेमेंट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हुई और आरोपियों की पहचान शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर द्वारकापुरी थाना पुलिस की टीम के साथ मिलकर दबिश दी और मारपीट में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031536
Total Users : 31536

Related Articles