Home ताज़ा ख़बर इंदौर में वारंट तामील के दौरान विवाद, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड—जबरन घुसने और तोड़फोड़ के आरोप
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में वारंट तामील के दौरान विवाद, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड—जबरन घुसने और तोड़फोड़ के आरोप

इंदौर। लसुड़िया थाना क्षेत्र में वारंट तामील के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जबरन घर में घुसने, गेट तोड़ने और सीसीटीवी वायर काटने जैसे आरोपों के बीच पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, चेक बाउंस के एक मामले में वारंट तामील करने के लिए पुलिस टीम आरोपी गौरव जैन के घर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वे बिना अनुमति जबरन घर में घुस गए और कार्रवाई के दौरान मकान का गेट तोड़ दिया। इतना ही नहीं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काटने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया। डीसीपी कुमार प्रतीक ने प्राथमिक जांच के आधार पर पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एसीपी पराग सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के घर पुलिस वारंट तामील करने पहुंची थी, उसके खिलाफ पहले से अवैध शराब, सट्टा, चेक बाउंस और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, इन मामलों के बावजूद पुलिस की कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031841
Total Users : 31841

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...