Home ताज़ा ख़बर जीआरपी की मुस्तैदी से यात्री को मिला 8.50 लाख के जेवरों से भरा बैग
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

जीआरपी की मुस्तैदी से यात्री को मिला 8.50 लाख के जेवरों से भरा बैग

प्रयागराज एक्सप्रेस में छूटा ट्रॉली बैग, सोने के जेवर और नकदी सुरक्षित पाकर यात्री ने जताया पुलिस का आभार

इंदौर: रेल यात्रियों की सुरक्षा और सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए जीआरपी पुलिस ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाया।

एडिशनल एसपी रेल हेमंत चौहान के मुताबिक, ट्रेन क्रमांक 14116 प्रयागराज एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सफर कर रहे यात्री मुकेश कुमार प्रजापत अपना ब्लू कलर का ट्रॉली बैग और एक छोटा बैग भूल गए थे। इस बात की सूचना तत्काल जीआरपी चौकी डॉ. अंबेडकर नगर महू को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सउनि विंसेंट चम्पावत के नेतृत्व में टीम सक्रिय हुई। जैसे ही ट्रेन महू स्टेशन पहुंची, पुलिस टीम ने कोच को अटेंड किया और दोनों बैगों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जांच में बैग से सोने के जेवरात लगभग 57 ग्राम, नकदी ₹1000, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़े मिले। थाना जीआरपी इंदौर के माध्यम से यात्री से संपर्क किया गया। इसके बाद राऊ ओमेक्स हिल्स निवासी मुकेश प्रजापत चौकी पहुंचे। सामान का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत सारा सामान सौंप दिया। लाखों का सामान सुरक्षित वापस पाकर यात्री ने इंदौर जीआरपी की कार्यप्रणाली और ईमानदारी की जमकर तारीफ की।

🎤 बाइट

एडिशनल डीसीपी ज्योति शर्मा: “जीआरपी पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। हमारी टीम ने पूरी ईमानदारी और तत्परता से यात्री का सामान सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द किया।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031527
Total Users : 31527

Related Articles