Home ताज़ा ख़बर ईंधन महंगा, यात्रियों पर बोझ: इंदौर से उड़ानों का किराया 35% बढ़ा
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

ईंधन महंगा, यात्रियों पर बोझ: इंदौर से उड़ानों का किराया 35% बढ़ा

इंदौर से घरेलू उड़ानों के किराए में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी यात्रियों को झटका दे रही है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो गया है, जिसके कारण इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ा है और इंदौर से प्रमुख रूटों पर किराया 35% तक बढ़ गया है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अप्रैल महीने में इंदौर-कोलकाता रूट सबसे महंगा हो गया है, जहां किराया ₹12,000 तक पहुंच गया है। अन्य प्रमुख रूटों पर भी ₹500 से ₹4500 तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

इस बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें स्थिर नहीं हुईं, तो आने वाले महीनों में किराए और बढ़ सकते हैं। एयरलाइंस का तर्क है कि बढ़ते ईंधन खर्च को संतुलित करने के लिए फ्यूल सरचार्ज आवश्यक है, लेकिन यात्रियों के लिए यह सफर अब कहीं अधिक महंगा साबित हो रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023489
Total Users : 23489

Related Articles