Home ताज़ा ख़बर दो दिन पहले ब्राउन शुगर खरीदने के इनपुट मिले, बेंगलुरु में नहीं भोपाल में ही था नाना पटवारी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

दो दिन पहले ब्राउन शुगर खरीदने के इनपुट मिले, बेंगलुरु में नहीं भोपाल में ही था नाना पटवारी

इंदौर। ड्रग्स तस्करी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को शनिवार को फिर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को नाना पटवारी ने कैमरों के सामने ड्रग्स सेवन करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का दावा है कि उसके पास पूछताछ संबंधी ऐसे कई साक्ष्य हैं, जो नाना के दावों की पोल खोल सकते हैं। नाना ने खुद को बेंगलुरु से लौटकर आने की बात कही थी, लेकिन जांच में संकेत मिले हैं कि वह भोपाल और इंदौर में ही मौजूद थे। पुलिस की जांच जारी है।

सट्टेबाजों से कनेक्शन की भी हो रही जांच

जांच एजेंसियों को आईपीएल क्रिकेट सट्टे से जुड़े कुछ बड़े नामों के साथ भी नाना पटवारी के संभावित संपर्कों की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक गोलू, संजय कौशल और मनीष नामक सटोरियों से लिंक की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं, जिनमें सट्टे के लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सामने आया कि नाना कथित तौर पर मनीष नाम के सटोरिये से आईडी लेकर सट्टा खेलते थे। पुलिस सत्यापन कर रही है।

पायल नाम की युवती का नाम भी जांच में आया

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मिले डिजिटल साक्ष्यों में पायल नाम की एक युवती का नाम सामने आया है। शुक्रवार को उसे भी पूछताछ के लिए राजेंद्र नगर थाने बुलाया गया था। हालांकि, पायल का कहना है कि उसका नाना पटवारी से केवल एक प्लॉट के लेन-देन का विवाद था और इसी सिलसिले में वह लगातार संपर्क कर रही थी। पुलिस फिलहाल उसके बयान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे प्रकरण में 19 से अधिक लोगों से पूछताछ की तैयारी है और उनकी सूची तैयार कर ली गई है।

दो दिन पहले ही खरीदी थी ब्राउन शुगर

शुक्रवार को नाना ने दावा किया कि उन्होंने वर्षों से ड्रग्स को हाथ तक नहीं लगाया। लेकिन जांच में मिले इनपुट के अनुसार, दो दिन पहले ही ब्राउन शुगर खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031553
Total Users : 31553

Related Articles